पारम्परिक देवी-देवताओं के लोकगीत

माता का गीत


मेरी माता का सोणा-सोणा देवरिया, कौन चीणावैे ये माँ
चिणावै म्हारे रोषनलाल का ओ
मुरारीलाल हर की जात पधारो ये माँ,
मेरी माता का घी भर दीवला कौन चसावै ये माँ
चसावै हमारी बिमला सुहागन, हर की जात पधारै ऐ माँ
मेरी माता की पीली पीली बेसर, कौन घडावैऐ माँ
घडावै हमारै प्रभुराम का पुत, सीताराम हर की जात पधारै ऐ माँ
मेरी माता का हरा-हरा दामन लाल-लाल चुन्दड़ी, कौन रंगावे ऐ माँ,
रगावे हमारे रामानन्द का ओ, राजकुमार हर की जात पधारो ऐ माँ
मेरी माँ की हरी हरी चूडियाँ, कौन चढ़ावै ऐ माँ,
चढावै म्हारै दशरहा का ओ जय भगवान, हर के जात पधारो ऐ माँ
मेरी माता का सोणा सोणा बिछुवा, कौन घड़ावै ऐ माँ
घडावै म्हारे आनन्द का, ओ हार्दिक हर की जात पधारो ऐ माँ
more